आगरालीक्स…आगरा में लांच हई महिंद्रा की नई कार XEV9e और BE 6. जानें खासियत और एक्स शोरूम कीमत
आत्माराम ऑटो व महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा जो कि हमेशा अपने ग्राहकों के लिये कुछ नया लाते रहे हैं। आज मथुरा रोड अरतौनी पर अपने शोरूम आत्माराम ऑटो पर महिन्द्रा की नई EV Car XEV9e व BE 6 का अनावरण किया गया। भारत में इलेक्ट्रक वाहनो की बढती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए गाडी में न सिर्फ मजबूत बॉडी का इस्तेमाल किया गया है वल्कि अन्य सभी तकनीकी सुविधाओं से लैस हैं। गाड़ी की Looks भी बहुत आकर्षक है।
इस गाड़ी की खूबियां
इलेक्ट्रानिक साइडमिरर Twin HD infotainment & Fully digital Cluster, Leatherette Seat, Harman Kardon Audio System, Adrenox with Alexa voice commands, Largest Sunroof across Segment.

7.2 kw चार्जर के लिए ₹50,000 या 11.2 kW चार्जर के लिए ₹75,000 की अतिरिक्त लागत पर दो चार्जर विकल्पों में से किसी एक के साथ की जाएगी। संस्थागत ऑर्डर (2 या अधिक) के लिए चार्जर वैकल्पिक होंगे। महिंद्रा समूह का स्पष्ट ध्यान वैश्विक स्तर पर ईएसजी का नेतृत्व करने, ग्रामीण समृद्धि को सक्षम बनाने और शहरी जीवन को बेहतर बनाने पर है, जिसका लक्ष्य समुदायों और हितधारकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है ताकि वे आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर आत्माराम ऑटो के मैनेजिंग डाइरेक्टर नवल किशोर अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल एवं तनय अग्रवाल ने अनावरण किया तथा आगरा के सभी प्रमुख फाइनेन्सरो सहित शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।