आगरालीक्स…आगरा के एसएन में किडनी ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, पथीर सहित पेशाब संबंधी सर्जरी होंगी सस्ती रेट्स पर. एसएन के सुपर स्पेशयिलटी ब्लॉक में पांच मॉड्यूलर ओटी शुरू..
आगरा और आसपास के जिलों के मरीजों को न्यूरो सर्जरी, पेट की सर्जरी, पेशाब संबंधी सर्जरी के लिए दिल्ली और जयपुर के लिए रुख नहीं करना होगा. उन्हें यह सुविधा आगरा के एसएन में ही मिल जाएगी. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में पांच मॉड्युलर ओटी का शुभारंभ किया गया है. यूपी की चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशक्षिण महानिदेशक किंजल सिंह शुक्रवार को आगरा पहुंची और उन्होंने यहां मॉड्यूलर ओटी का शुभारंभ किया.

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में शुक्रवार को डीजीएमई किंजल सिंह ने करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार हुए मॉड्यूलर ओटी का शुभारंभ किया. इसमें ट्रांसप्लांट, लिवर, पथरी सहित जटिल सर्जरी भी की जाएंगी. डीजीएमई ने कहा कि यह एक नया कदम है जो सुपर स्पेशियलिटी को आगे ले जाएगा. यहां ट्रांसप्लांट और अन्य सर्जरी भी की जाएंगी. अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इन मॉड्यूलर ओटी में सर्जरी सुविधाजनक और सुरक्षित होगी. उन्होंने कहा कि एसएन में हार्ट लंग मशीन नहीं है जिसकी वजह से हार्ट सर्जरी शरू नहीं हो पा रही है. प्रिंसिपल ने जानकारी दी है जिसके लिए कार्यदाई संस्था से बात की जाएगी और जल्द ही इस समस्या को भी खत्म कर दिया जाएगा.
ये जटिल सर्जरी हो सकेंगी
न्यूरो सर्जरी
हृदय सर्जरी
आर्थोपेडिक सर्जरी
आन्कोलॉजी सर्जरी
जनरल सर्जरी