आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में स्मार्ट सिटी के 1500 कैमरे लगे हैं, कोई घटना होने पर स्मार्ट सिटी के कैमरे के फुटेज देख सकते हैं लेकिन चार्ज लगेगा। रविवार का चार्ज ज्यादा होगा,जानें। ( Agra News : Rs 100 for 30 Minute CCTV footage charge for smart city#Agra )
आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 1500 कैमरे लगाए गए हैं, चौराहों के साथ ही शहर में जगह जगह कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से नजर रखी जा रही है। कोई घटना होने पर स्मार्ट सिटी के कैमरे के फुटेज देखे जाते हैं इससे मदद मिलती है। अभी तक स्मार्ट सिटी के कैमरों के फुटेज देखने में समस्या आती थी, पुलिस की भी मदद लेनी पड़ती थी लेकिन अब आसानी से स्मार्ट सिटी के फुटेज देख सकेंगे।
30 मिनट का चार्ज 250 रुपये तक
स्मार्ट सिटी के कैमरों से फुटेज देखने के लिए 30 मिनट का 100 रुपये चार्ज होग, इसके बाद हर 30 मिनट के लिए 150 रुपये होगा। जबकि अवकाश वाले दिन शनिवार ओर रविवार को 30 मिनट के लिए 250 रुपये चार्ज देना होगा। पुलिस को फुटेज निशुल्क दिखाए जाएंगे।