आगरालीक्स…आगरा की आईसीएआई ब्रांच ने लांच किया CA मोबाइल ऐप. एक नये डिजिटल युग की ओर कदम. जानिएक्या होगी इस ऐप की विशेषताएं…
आईसीएआई आगरा शाखा ने लॉन्च किया CA मोबाइल ऐप – एक नया डिजिटल युग की ओर कदम
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा ने वार्षिक समारोह के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। यह मोबाइल ऐप सदस्यों को एक डिजिटल मंच प्रदान करेगा, जिससे वे विभिन्न महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इस मोबाइल ऐप में प्रमुख रूप से तीन महत्वपूर्ण विशेषताएँ शामिल हैं:
- ई- डायरेक्टरी – इस डिजिटल डायरेक्टरी में आगरा शाखा के सभी वर्तमान और नए सदस्यों की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे सदस्यों के बीच नेटवर्किंग और संपर्क सुगमता में वृद्धि होगी।
- आगामी कार्यक्रमों की जानकारी – इस ऐप के माध्यम से आईसीएआई आगरा शाखा द्वारा आयोजित होने वाले आगामी सेमिनार, वेबिनार और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।
- मेट्रिमोनियल सेक्शन – आगरा शाखा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए यह एक विशेष सुविधा है, जहाँ वे अपने या अपने परिवार के योग्य सदस्यों के विवाह हेतु विवरण साझा कर सकते हैं। यह पहल सदस्यों को एक विश्वसनीय और सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मोबाइल ऐप के लॉन्च को डिजिटल युग में एक सराहनीय पहल बताया। आईसीएआई आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए अजय जैन ने कहा कि यह ऐप सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और पेशेवर सहयोग को और अधिक सशक्त बनाएगा। आईसीएआई आगरा शाखा इस ऐप के माध्यम से अपने सदस्यों को निरंतर नई सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
आईसीएआई आगरा शाखा की ओर से इस मोबाइल ऐप के सफल विकास और लॉन्च के लिए पूरी टीम को हार्दि धन्यवाद दिया गया। विशेष रूप से, इस महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सीए. हितेश अग्रवाल, सीए. अमित शर्मा, सीए. संजीव सिंह ठाकुर और सीए. प्रार्थना जालान का विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर सीए. सौरभ नारायण सक्सेना, सीए. गौरव सिंघल, सीए. विवेक अग्रवाल, सीए. आयुष गोयल, सहित कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे !