Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Advertisement for the vacant seat of UP State University till 15 August says Deputy CM Dinesh Sharma in Agra
बिगलीक्स

Advertisement for the vacant seat of UP State University till 15 August says Deputy CM Dinesh Sharma in Agra

149

आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में बम्पर भर्तियों निकलेंगी, 15 अगस्त तक विज्ञापन आ जाएगा, जीएसटी को पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा, राज्यपाल राम नाईक और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अंबेडकर विवि में आयोजित लोकार्पण समारोह में सुखी मन शिक्षक, तनावमुक्त विद्यार्थी व उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के निर्देश दिए।
शनिवार को डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्व विद्यालय में आयोजित शिलान्यास समारोह में राज्यपाल महामहीम राम नाईक व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेेश शर्मा ने संस्कृृति भवन, ललित कला कुंज व छत्रपति शिवाजी महराज दीक्षान्त मण्डप दो नये भवनों का शिलान्यास किया।
राज्यपाल महामहीम राम नाईक ने कहा कि मेरे कार्यकाल केे प्रथम वर्ष पूरे हुए थे, तब आगरा विश्वविद्यालय मेें शिकायतों का अम्बार आते थे, कि परिणाम नहीं आये, डिग्री नहीं मिली, परीक्षा नही हो रहा है आदि। लेकिन अब मेरे कार्यकाल के 03 वर्ष पूरे हुुए हैं, इस बार कोई शिकायत नहीं आयी है। उन्होंने कहा कि आगरा विश्वविद्यालय में तेजी सेे सुधार हुुआ हो रहा है
नैक सर्टिफिकेट प्राप्त करना बड़ी बात हैै। महामहीम श्री राम नाईक ने विश्व विद्यालय के कुलपति डा0 अरविन्द कुमार दीक्षित को अच्छा काम करने के लिए प्रशंसा भी की।
15 अगस्त तक रिक्त पदों पर विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि इस विशेष अवसर पर विश्व विद्यालय द्वारा अपनी प्रगति आख्या प्रस्तुत की गयी। इस आख्या में विश्व विद्यालय से जो अपेक्षा की गयी थी, उसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में विस्तृत परिवर्तन के लिए 03 बिन्दु आवश्यक हैं- सुखी मन शिक्षक, तनावमुक्त विद्यार्थी व उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में पढ़ाई नहीं हो रही है, शिकायते आती है। पठन-पाठन के क्षेत्र में सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय में रिक्त पदों की भर्ती हेतु 15 अगस्त तक विज्ञापन आ जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र विषम परिस्थितियों को छोड़कर स्वकेन्द्र नहीं बनाए जाए, स्वकेन्द्र ही नकल के लिए मूल कारण होते हैं। उन्होंने कुलपति से कहा कि शोध कार्य के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाय। स्मार्ट क्लास की स्थापना की जाय व संभव हो सकंे तो कौशल विकास का पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाय। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय स्तर पर क्षेत्रीय भाषा के साथ विदेशी भाषा को भी पढ़ाया जाय। उन्होंने कुलपति से कहा कि टाॅप करने वाले कम से कम 10 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका को आॅनलाइन किया जाय। महाविद्यालयों को गहन समीक्षा के बाद ही सम्बद्धता दी जाय। विश्व विद्यालयों में पं0 दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ स्थापित होगें व शोध पत्रों को अपलोड किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के समय ही जाॅब का आफर कैसे मिले, प्रस्ताव बनाया जाएगा।
जीएसटी पर सर्टिफिकेट कोर्स
कुलपति डा0 अरविन्द कुमार दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सीसीटीवी की देखरेख में परीक्षा व उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि नैक के मूल्यांकन में विश्व विद्यालय को बी.प्लस.प्लस. ग्रेड मिला। समय से परीक्षा व परिणाम घोषित किए गये। शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। स्मार्ट क्लास की स्थापना की जा रही है। विश्व विद्यालय द्वारा 06 माह का जी.एस.टी पर सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया जाएगा। अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष प्रो0रामशंकर कठेरिया, विधायक जगन प्रसाद गर्ग मौजूद रहे, डॉ संजीव कुमार ने संचालन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!