आगरालीक्स… आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में बीएससी की अभी तक की सबसे अधिक इंडेक्स 376 तक पहुंच गई है, कॉलेज की वेबसाइट पर बीए, बीएससी और बीबीए की मेरिट जारी की गई है। अभी बीकॉम की मेरिट घोषित नहीं हुई है, बीकॉम की मेरिट 16 अगस्त को घोषित की जाएगी।
सेंट जोंस कॉलेज में तीन और चार अगस्त को बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्राचार्य डॉ पीई जोजफ ने बताया कि 12 अगस्त को शाम तक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। कॉलेज में मेरिट से प्रवेश होगा, इन तीनों संकायों में 180 180 सीटें हैं।
एमए, एमएससी और एमकॉम के लिए नहीं होगी परीक्षा, भर सकते हैं फॉर्म
सेंट जोंस कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जानी थी लेकिन अब प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। साथ ही एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र फॉर्म भर सकते हैं।
मेरिट के लिए क्लिक करें
बीए के लिए क्लिक करें
http://stjohnscollegeagra.in/upload/BA%20FIRST%20MERIT%20LIST.pdf
बीएससी बायो ग्रुप के लिए क्लिक करें
http://stjohnscollegeagra.in/upload/BIO%20MERIT%20LIST.pdf
बीएससी मैथ ग्रुप के लिए क्ल्कि करें
http://stjohnscollegeagra.in/upload/MATHS%20FINAL%20MERIT%20LIST.pdf
बीबीए की मेरिट लिस्ट के लिए क्लिक करें
http://stjohnscollegeagra.in/upload/first%20merit%20list%20bba%202017-18.pdf