आगरालीक्स… आगरा में भाजपा नेता के घर दबिश देने पर एसओ को लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से भाजपा नेताओं में अक्रोश है।
आगरा में शुक्रवार को थाना एमएम गेट की शीतला गली में दूध कारोबारी नरेश यादव का शव पडोसी नवीन गोस्वामी के घर में फंदे पर लटका मिला था। इनका आपस में प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर नरेश यादव के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था, इसके बाद पुलिस ने नवीन गोस्वामी को पकडने के लिए दबिश दी, शुक्रवार रात को पुलिस नवीन गोस्वामी के रिश्तेदार भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजेंद्र तिवारी के मुगल रोड कमला नगर स्थित आवास पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने घर में दबिश दी, महिलाओं से अभद्रता की, इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई, उन्होंने एसपी सिटी कुंवर अनुपम ने सीसीटीवी फुटेज दिखाए और आरोप लगाया कि नवीन गोस्वामी को पकडने के लिए रिश्तेदारों के घर दबिश देना गलत है, पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई की वह नहीं होनी चाहिए थी, पुलिस के पास कोई सर्च वारंट भी नहीं था पुलिस ने जब कार्रवाई की तो घर में महिलाएं ही थीं।
एसओ और चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई
इस मामले में एसओ थाना एमएम गेट शैलेंद्र सिंह को लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह को निलंबित कर दिया है।