आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना से हुई सफल जटिल हृदय सर्जरी. 20 दिनों में आयुष्मान योजना से डॉ. सुशील सिंघल ने 8 मरीजों की हार्ट सर्जरी कर स्थापित किया कीर्तिमान…
शहर के प्रसिद्ध कार्डियो थोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने शांतीवेद हॉस्पिटल, सिकंदरा में आयुष्मान भारत योजना के तहत बीते 20 दिनों में 8 मरीजों की सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
संजीवनी बनी जटिल हृदय सर्जरी
इन सर्जरी में कई जटिल और दुर्लभ हृदय ऑपरेशन शामिल रहे, जिनमें –
ऑफ-पंप बायपास सर्जरी (धड़कते दिल की बायपास सर्जरी) – जिसमें हृदय को बिना रोके बायपास किया गया।
हार्ट वॉल्व रिप्लेसमेंट – जहां क्षतिग्रस्त हृदय वॉल्व को बदला गया।
एक ही मरीज में एक साथ बायपास सर्जरी और वॉल्व रिप्लेसमेंट – यह एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी रही।
पेरीकार्डिएक्टॉमी – जिसमें हृदय के चारों ओर जमी झिल्ली को निकालकर मरीज को राहत दी गई।
तेज़ रिकवरी – मरीज मात्र 4 से 5 दिन में हुए डिस्चार्ज
इन सभी मरीजों को ऑपरेशन के मात्र 4 से 5 दिन में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, और वे अब बिना किसी परेशानी के अपना स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
अब हृदय रोगियों को दिल्ली या जयपुर जाने की जरूरत नहीं!
इतनी जटिल और सफल हृदय सर्जरी आगरा में होने से अब मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शांतीवेद हॉस्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और कार्डिओ थोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल की अनुभवी सर्जरी टीम के चलते हृदय रोगियों को उनके अपने शहर आगरा में ही विश्वस्तरीय इलाज मिल रहा है।
आयुष्मान योजना – गरीब मरीजों के लिए वरदान
ये सभी मरीज आर्थिक तंगी के कारण इलाज के अभाव में दर-दर भटक रहे थे, लेकिन जब इन्हें पता चला कि शांतीवेद हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, तो उन्होंने यहाँ आकर अपनी सर्जरी कराई और आज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। मेदांता गुड़गांव और फोर्टिस हॉस्पिटल, दिल्ली से प्रशिक्षित CTVS सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने इन सभी मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उनकी जिंदगी को नई दिशा दी।
