आगरालीक्स…कुंभ का आखिरी स्नान आज महाशिवरात्रि पर संपन्न. सबसे बड़े सनातम समागम का बना कीर्तिमान. 45 दिन में 66 करोड़ लोगों ने किया संगम में स्नान…ये संख्या अमेरिका की आबादी से दोगुनी…
13 जनवरी से शुरू हुए प्रयागराज महाकुंभ का आज आखिरी स्नान महाशिवरात्रि के अवसर पर हुआ. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ संगम सहित अन्य घाटों पर स्नान के लिए पहुंची. एक आंकड़े के अनुसार महाशिवरात्रि पर 1.44 करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. इनमें बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी आज शामिल रहीं. प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिन में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है. यह संख्या अमेरिका की आबादी से भी दोगुनी है. यूपी सरकार ने महाकुंभ में 45 से 50 करोड़ लोगों के आने का अनुमान जताया था लेकिन यह संख्या 66 करोड़ से अधिक पहुंच गई.
यूपी सरकार का सबसे बड़ा आयोजन
प्रयागराज में हुआ यह आयोजन यूपी का सबसे बड़ा आयोजन है जिसमें इतनी अधिक संख्या में सनातनियों ने संगम स्नान किया है. यह आयोजन कितना विशाल था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है महाकुंभ की अवधि के लिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ क्षेत्र को एक अलग जिला तक घोषित कर दिया. चार हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैले इस महाकुंभ नगर के 25 सेक्टरों में वो हर व्यवस्था की गई जिससे प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो.
दो बड़ी दुखद घटनाएं भी
महाकुंभ के इस सबसे बड़े आयोजन में दो दुखद भरी घटनाएं भी हुई हैं. इनमें एक महाकुंभ में भगदड़ तो दूसरा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ ट्रेन में जाने के लिए भगदड़.