नोएडालीक्स….Noida News : नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए आज 230 एकड़ जमीन हस्तांतरित होगी। इससे आगरा और मथुरा में फिल्म की शूटिंग बढ़ेंगी। बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फिल्म सिटी का निर्माण किया जाना है। ( Noida News : 230 Acre Land transfer to Bayview Bhutani Film City Pvt Ltd for International Film City today#Noida)
यमुना प्राधिकरण द्वारा नोएडा के सेक्टर 21 में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड से करार किया गया है। 230 एकड़ भूमि 90 साल के लिए सौंपी जाएगी। कंपनी को तीन साल में पहले चरण का कार्य पूरा करना होगा, इसके साथ ही फिल्म से संबंधित गतिविधियां शुरू करनी होगी।
यमुना प्राधिकरण की राजस्व में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी
यमुना प्राधिकरण को आठ साल बाद कंपनी राजस्व में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी, फिल्म सिटी में मूवी का निर्माण के साथ ही पर्यटक का केंद्र भी बनेगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा इसके साथ ही आगरा मथुरा सहित आस पास के क्षेत्र में शूटिंग भी होगी।
आज भूमि का हस्तांतरण
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड के बोनी कपूर को भूमि का हस्तांतरण किया जाएगा, 1510 करोड़ रुपये की लागत से फिल्म सिटी का निर्माण होगा।