आगरालीक्स .Agra News : ..आगरा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है, डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। ( Agra News : 6 Dengue cases in Agra #Agra)
आगरा में तापमान बढ़ने के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इस वर्ष अभी तक डेंगू के छह मरीज मिले हैं जिससे में तीन मरीज इसी महीने में मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि 19 से 29 डिग्री तापमान के बीच में मच्छर पनपते हैं क्योंकि अभी तापमान 29 डिग्री के आस पास है इसलिए मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है। एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू का संक्रमण फैल रहा है।
मई तक रहेगा प्रकोप
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता के अनुसार, अभी मई तक मच्छरों का प्रकोप रहेगा, तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने के बाद मच्छरों का प्रकोप कम होगा।