Thursday , 18 June 2026
Home आगरा Agra News: For the convenience of the public, the timing of registration offices was extended by 1 hour…#agranews
आगरा

Agra News: For the convenience of the public, the timing of registration offices was extended by 1 hour…#agranews

313

आगरालीक्स…आगरा में अब रजिस्ट्री कराने का टाइम एक घंटा और बढ़ा. निबंधन कार्यालयों में अब शाम छह बजे तक हो सकेगी रजिस्ट्री…

आम जनमानस को विलेख पंजीकरण का अधिकाधिक अवसर व सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु यह निर्देश दिया गया है कि प्रदेश के समस्त उप-निबन्धक कार्यालय माह मार्च 2025 में शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री का कार्य करेंगे इसके साथ ही स्लॉट बुक करने का जो समय 4 बजे तक था उसे भी एक घंटा बढ़कर शाम 5 बजे कर दिया गया है। इसके साथ ही मार्च माह के अंतिम रविवार को भी विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारु रूप से सम्पादित किया जायेगा, ताकि उक्त अवकाश के दिन भी आम जनमानस के द्वारा विलेखों का अधिक संख्या में पंजीकरण कराया जा सके और विभाग को निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के वित्तीय समापन एवं माह मार्च में होली व नवरात्रि के त्योहार के कारण इस माह में आम जनमानस द्वारा अधिक संख्या में अचल सम्पत्तियों का पंजीकरण कराया जाना सम्भावित है। माह मार्च में होली आदि त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश के कारण माह में उपलब्ध कार्य दिवस अपर्याप्त होने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही माह मार्च 2025 के अन्य अवकाश दिवस अथवा रविवार को उप निबन्धक कार्यालयों को निबन्धन कार्य हेतु खोले जाने के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत स्टाम्प कमी के मुकदमों को 31.03.2025 तक मात्र 100 रु के अर्थदंड पर समाप्त किए जाने का निर्णय भी पूर्व मे लिया गया हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: 40 quintals of unclaimed khoa seized at Agra Cantt railway station….#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 40 कुंतल लावारिस खोआ बरामद. 80 बोरों...

आगरा

Obituaries of Agra on 18th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Silver trader accuses acquaintance of failing to pay for silver purchase; case filed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में परिचित ने व्यापारी से 48.73 लाख की चांदी खरीदने के...

आगरा

Agra Live News: Mass yoga session at Mehtab Bagh in Agra to mark International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मेहताब बाग पर सामूहिक योगाभ्यास,...

error: Content is protected !!