आगरालीक्स …Agra News : आगरा के अंबेडकर भवन को अतिक्रमण मानते हुए रेलवे ने नोटिस जारी कर हटाने के लिए 15 दिन का दिया समय, आक्रोश। पूर्व सीएम मायावती ने किया ट्वीट ( Agra News : Ex CM Mayawati tweet after Railway 15 days notice for Ambedkar Bhawan as encroachment#Agra)
आगरा के बाराखम्बा पर रेलवे फाटक है, इसके पास ही अंबेडकर भवन है। 11 मार्च को सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ईदगाह का नोटिस अंबेडकर भवन पर चस्पा कर दिया गया। इसमें अंबेडकर भवन के व्यावस्थापक, प्रबंधक के नाम यह नोटिस जारी किया गया है इसमें कहा गया है कि रेलवे लाइन के उत्तर की ओर बाराखम्बा निकट फाटक संख्या 75 ए पर 1248 वर्ग मीटर में निर्माण कर रलवे भूमि पर कब्जा किया गया है। यह अतिक्रमण की श्रेणी में आता है इस अतिक्रमण को 15 दिनों के भीतर स्वत ही हटा लें ऐसा न करने पर रेलवे द्वारा हटा दिया जाएगा।
19 मार्च को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
होली के कारण स्थानीय लोगों की अंबेडकर भवन पर चस्पा किए गए रेलवे के नोटिस पर नजर नहीं पड़ी। रविवार को लोगों को रेलवे के नोटिस के बारे में पता चला तो रेलवे की कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया, कहा कि किसी भी कीमत पर अंबेडकर भवन को हटाने नहीं दिया जाएगा इसके लिए 19 मार्च को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन का आहृवान किया है।
पूर्व सीएम मायावती ने किया ट्वीट
यह मामला पूर्व सीएम मायावती तक पहुंचा तो उन्होंने ट्वीट किया है।
ट्वीट यूपी के आगरा में बाराखंबा रेलवे फाटक के पास दशकों से समाज हित व जनकल्याण आदि गतिविधियों से जुड़े ’अम्बेडकर भवन’ को अतिक्रमण बताकर उसे हटाने की कार्रवाई से लोगों में काफी रोष व आक्रोश व्याप्त है तथा लोगों का यह भी कहना है कि क्या यही है सरकार का अम्बेडकर प्रेम?
- ऐसे में केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि आगरा के साथ-साथ ऐसी और भी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर-विरोधी कार्रवाईयों का तत्काल संज्ञान ले और जरूर उचित कार्रवाई भी करे। उम्मीद है कि सरकार जरूर सकारात्मक कदम उठाएगी।