आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी से लेकर खंदारी तक जाम (वीडियो देखें). फॉच्युनर की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद भड़के लोगों ने लगाया जाम
आगरा में होलिका दहन से पहले 13 मार्च की रात को गैलाना, असोपा हॉस्पिटल के पास फॉच्यूनर ने एक के बाद एक करीब स्कूटी, खोखे सहित सात लोगों को चपेट में ले लिया था. इसमें कई लोग घायल हुए थे. आज बुधवार को उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आईएसबीटी के पास हंगामा कर दिया. भड़के लोगों ने यहां जाम लगा दिया जिससे खंदारी से आईएसबीटी तक जाम लग गया है. इसमें लोकेश बघेल की मौत हो गई है
छह के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
घटना में लोकेश बघेल, सनी, प्रीतम, माधव सहित अन्य लोग घायल हो गए थे. इस मामले में इस मामले में धर्मवीर सिंह और लोटन सिंह की तहरीर पर थाना सिकंदरा में गाड़ी चला रहे अंकित उर्फ डाके, शोभित यादव, छोटे, अमित चौहार, राहुल और गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि ये लोग आए दिन इसी तरह से गाड़ी चलाते हैं और इनसे लोग परेशान रहते हैं. इसमें लोकेश बघेल की मौत हो गई है