आगरालीक्स..Agra News : वीडियो देखें आगरा में मेट्रो स्टेशन के पास हुक्का बार पर छापा, तीन अरेस्ट, पिछले पांच दिन में सात हुक्का बार पर छापे। ( Agra News Video: Raid on Hukka Bar near Agra Metro Station in Agra #Agra )
आगरा में ताजगंज क्षेत्र के हुक्का बार पर पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार रात को ताजगंज क्षेत्र में मुगल पुलिया मेट्रो स्टेशन के नीचे ओपन रोड कैफे पर पुलिस ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई, टीम को हुक्का बार से 6 हुक्के, 5 पाइप हुक्के के, 2 कोयला गर्म करने का इलेक्ट्रॉनिक हीटर, चिलम 4, कोयले का पीस 18, फ्लोवर के डिब्बे 20, फिल्टर 277 जब्त किए गए हैं। वहीं, मोहित शर्मा, शिवम पंडित व अंशुमन को गिरफ्तार किया है। कैफे संचालक कृष्ण कांत तिवारी पुत्र नामालूम निवासी राजराई चौकी क्षेत्र एकता थाना ताजगंज आगरा का रहने वाला है फरार है।
सात हुक्का बार पर छापे
पुलिस टीम ने ताजगंज क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में सात हुक्का बार पर छापे मारे जा चुके हैं। ताजगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में हुक्का बार खुल गए हैं और युवाओं को नशा कराया जा रहा है इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।