औरयालीक्स..Agra News : सौरभ हत्याकांड से बड़ा कारोबारी दिलीप हत्याकांड, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने शादी के 15 वें कराई पति की हत्या, मुंह दिखाई के एक लाख शूटरों को दिए। पूरा मामला। ( Businessman Dileep Murder : Newly Married wife pay Rs 1 Lakh to shooters to kill Husband Dileep #Agra )
मैनपुरी के भोगांव के रहने वाले 24 साल के कारोबारी दिलीप की फंफूद निवासी अपने भाई की साली प्रगति से पांच मार्च को हुई थी, दिलीप की 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। 19 मार्च को दिलीप को औरेया की बेला थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी थी, 21 मार्च को दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, इसमें प्रगति का प्रेमी अनुराग और शूटरों और दिलीप के बीच बातचीत होते हुए दिखाई दी, यहां से पुलिस ने दूसरी दिशा में जांच शुरू कर दी।
शादी के बाद मायके गई और हत्या की प्लानिंग बना ली
पुलिस जांच में प्रगति ने बताया कि वह गांव के ही अनुराग से प्यार करती थी, उसका परिवार संपन्न हैं और अनुराग ट्रैक्टर चलाता है। प्रगति के एक भाई का उज्जैन में स्कूल है और दो भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। जब प्रगति के भाई को अनुराग से अपनी बहन के संबंध के बारे में पता चला तो अपनी बहन के देवर से प्रगति की पांच मार्च को शादी करा दी। पहले प्रगति ने शादी के लिए मना किया फिर तैयार हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि पांच मार्च को शादी हुई, 10 मार्च को प्रगति अपने मायके आई। यहां वह अनुराग से 17 मार्च को एक होटल में मिली, शारीरिक संबंध बनाए और पति दिलीप की हत्या की साजिश रची जिससे पति की मौत होने के बाद वह अनुराग से शादी कर ले और उसे दिलीप की भी संपत्ति मिल जाए।
मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये शूटरों को दिए
दिलीप कारोबारी था, उसकी मुंह दिखाई में एक लाख रुपये प्रगति को मिले थे। अनुराग ने शूटरों से दिलीप की हत्या की प्लानिंग की और दो लाख रुपये में बात तय की गई। मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये शूटरों को एडवांस दे दिए। उधर, 19 मार्च को दिलीप कन्नौज हाइड्रा लेकर गया था वहां से लौटते समय औरेया के पास उसे तीन युवक मिले और कार के एक नाले में गिर जाने की बात कहकर साथ ले गए। मारपीट करने के बाद गोली मार दी इसके बाद भाग गए। पुलिस ने प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग और शूटर रामजी को अरेस्ट कर लिया है।