आगरालीक्स..Agra News आगरा का आज का ट्रैफिक अपडेट, खबर पढ़ने के बाद घर से निकलें, सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन, सीएम योगी आज आएंगे, राजा की मंडी भी जाएंगे।
आगरा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं सरकार के आठ साल पूरे होने पर जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजा की मंडी स्थित स्थित दरियानाथ मंदिर जाएंगे, ऐसे में लोहामंडी से लेकर शाहगंज सहित रूट डायवर्जन किया गया है। सीएम योगी 3.5 घंटे रहेंगे।
रूट डायवर्जन
आन्तरिक डायवर्जन
यातायात व्यवस्था 26 मार्च को सुबह 08.00 बजे से प्रारम्भ होकर कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी ।
सुभाष पार्क से कोई भी वाहन कोठीमीना बाजार / शाहगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन कलेक्ट्रेट तिराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
नलबंद तिराहे से कोई भी वाहन कोठीमीना बाजार / शाहगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन कलेक्ट्रेट तिराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
रुई की मंडी से कोई भी वाहन लोहामंडी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन बोदला चौराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
एसीपी लोहा मंडी कार्यालय से कोई भी वाहन सुभाष पार्क/नल बंद की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन रुई मंडी से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
मदिया कटरा लोहामंडी से शाहगंज जाने वाले सभी वाहन हरीपर्वत एमजी रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
लोहामंडी चौराहे से कोई भी वाहन शाहगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन बोदला चौराहे से होकर अपनी निर्धारित गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था
“फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और बोदला की साइड की बसों के लिए कोठी मीना बाजार फील्ड पार्किंग में बसों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।”
“फिरोजाबाद, भगवान टॉकीज, फतेहाबाद, शमशाबाद, रोहिता और मलपुरा की ओर से आने वाली बसों के लिए पार्किंग व्यवस्था परेड ग्राउंड और पुलिस अस्पताल में की जाएगी, जहां सभी बसों को व्यवस्थित रूप से पार्क किया जाएगा।
वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था:-
“वीआईपी पार्किंग के लिए सभी बसों को डायट सेंटर पार्किंग में व्यवस्थित रूप से पार्क किया जाएगा।
“वीआईपी पार्किंग की विशेष व्यवस्था एमजी रोड और ऐप कॉम मेट्रो पार्किंग में की जाएगी, जहां उच्च अधिकारियों और विशिष्ट व्यक्तियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित पार्किंग की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी
नॉर्मल वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था:-
नॉर्मल पार्किंग की व्यवस्था के तहत दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए जूता प्रदर्शनी पार्किंग और शिक्षा भवन पार्किंग में व्यवस्थित रूप से पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी !
“नॉर्मल पार्किंग की व्यवस्था सेंट जॉन पार्किंग और आगरा कॉलेज पार्किंग में की जाएगी, जहां दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पूरी तरह से व्यवस्थित और सुगमता से पार्क किया जाएगा!