आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गलत लेन पर वाहन चलाने पर जुर्माना। हादसों की रोकथाम को हर पांच किलोमीटर पर सीसी कैमरे और 50 किलोमीटर पर इंटरसेप्टर कैमरे। जानें स्पीड लिमिट और जुर्माना कितना लगेगा। ( Agra News : Rs 500 fine for driving vehicle in wrong lane on 302 KM Long Agra-Lucknow Expressway#Agra )
302 किलोमीटर लंबे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा कम नहीं हो रहे हैं। इन हादसों का एक बड़ा कारण वाहनों के गलत लेन में चलना भी सामने आ रहा है। एक्सप्रेस वे पर दौड़ते वाहन अचानक से लेन बदल लेते हैं और हादसे हो रहे हैं।
एक्सप्रेस वे पर तीन ले, डिवाइडर से सटी ओवरटेक लेन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दोनों तरफ तीन तीन लेन हैं, पहली लेन पीली पटटी वाली है यह पार्किंग लेन है, इसमें वाहन रोक सकते हैं। उसके बाद भारी वाहनों की लेन है, इसके बाद कार लेन है और इसके बाद डिवाइडर से सटी ओवरटेक लेन है इस लेन का इस्तेमाल वाहन को ओवरटेक करते समय ही करना है। भारी वाहनों के लिए स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा और कार सहित चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।
5 किलोमीटर पर लगाए गए सीसीटीवी
वाहन गलत लेन में तो नहीं चल रहे हैं इसके लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हर पांच किलोमीटर में सीसीटीवी और 50 किलोमीटर पर इंटरसेप्टर कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे पर चालान किए जा रहे हैं, वाहन ने एक्सप्रेस वे पर जिस जिले की सीमा में उल्लंघन किया है चालान उसी जिले में किया जा रहा है। चालान 500 रुपये का है, तीन महीने में 10 जिलों में 2700 वाहनों के चालान भी किए जा चुके हैं।
हर रोज तीन से चार हादसे
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 2017 में शुरू हुआ था, 2024 तक औसत हर रोज तीन से चार हादसे हो रहे हैं, सात सालों में 10 हजार से अधिक हादसे हो चुके हैं।