फिरोजाबादलीक्स…कैलादेवी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली खाई में पलटी. कई घायल
फिरोजाबाद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. कैलादेवी जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर—ट्रॉली खाई में जाकर पलट गई. इसमें कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
घटना थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में हुई है. रसूलपुर के बरकतपुर के रहने वाले 20 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान करौली स्थित कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन तोतलपुर के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर चालक हड़बड़ा गया. साइकिल से एक बच्चा चला रहा था. ऐसे में ट्रैक्टर ट्रॉलीर असंतुलित होकर खाई में पलट गई. इससे उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर आ गए. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. दो की हालत गंभीर है.