आगरालीक्स आप ठीक रहना चाहते हैं तो मन, मस्तिष्क और शरीर के संतुलन ठीक रहना चाहिए। आगरा में जुटे फिजियोलॉजिस्ट ने विस्तार से चर्चा की। ( Agra News : Balance between Mind & Body for better health#Agra )
एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा आगरा क्लब में आयोजित कार्यशाला में मानसिक तनाव, चिंता, नींद की गड़बड़ी, और भावनात्मक असंतुलन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही माइंड-बॉडी मेडिसिन (Mind-Body Medicine) पर व्याख्यान दिया गया। इसके अनुसार, मन की स्थिति और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के बीच सीधा संबंध है। तनाव कम करने से अनेक रोगों में सुधार संभव है। कार्यशाला का निष्कर्ष निकला कि स्वस्थ्य रहने के लिए मन, मस्तिष्क और शरीर के संतुलन ठीक रखना चाहिए।