आगरालीक्स…आगरा में सवारी बिठाने को लेकर दो आटो चालकों में हुई जानलेवा. एक आटो चालक की मौत…
आगरा में रविवार शाम को सवारी बिठाने को लेकर दो आटो चालकों में इतनी तेज मारपीट हुई कि इसमें एक आटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दूसरे आटो चालक को अरेस्ट कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
घटना पृथ्वीनाथ चौकी क्षेत्र की बताई गई है. पुलिस के अनुसार सवारी बिठाने को लेकर दो आटो ड्राइवरों में विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे. इस बीच एक चालक ने दूसरे आटो चालक का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.