आगरालीक्स…आगरा में 12 अप्रैल को होगा करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन. 24 घंटे बाद ही ओकेंद्र राणा ने लिया यू टर्न. कल किया था मना, आज बोले—आगरा में जुटेंगे..
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने 24 घंटे बाद ही यू टर्न ले लिया है. कल जहां वीडियो जारी कर रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को न करने का ऐलान किया था तो वहीं आज फिर उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल् को आगरा में रक्त् स्वाभिमान सम्मेलन होगा और उन्होंने इस सम्मेलन में युवाओं से भाग लेने को कहा है.इसके लिए फिर से ओकेंद्र राणा ने वीडियो जारी किया है.
एक दिन पहले किया था मना—नहीं लगाउंगा मायावती के नारे
फेसबुक लाइव आकर करीब 23 मिनट के वीडियो में ओकेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा सांगा के सम्मान को राजनीतिक मंच नहीं बनने दिए जायेगा. तिलक तराज़ू तलवार को मारो जूते चार जैसे नारा देने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जय जयकारे राजपूत युवा नहीं लगायेगे. हमारे समाज के सम्मानित व्यक्ति रघुराज प्रताप (राजा भैया) पर पोटा लगाकर जेल भेजने वाली महिला और उनके किल्ले को ख़ुदवाने वाली मायावती के साथ हम अपना स्वाभिमान सम्मेलन साझा नहीं करेंगे. ओकेंद्र राणा ने लिखा है कि लाखों सवर्ण समाज के युवाओं पर झूठे एट्रोसिटी एक्ट Sc St एक्ट लगाकर जेल भेजकर भविष्य ख़राब करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के हमारे स्वाभिमान मंच में कोई जगह नहीं है. हमारे सामाजिक राणा साँगा सम्मेलन में उनकी हमे कोई आवश्यकता नहीं थी, जिसको उनको बुलाना है वह बुलाये, हम 12 अप्रैल सम्मेलन को स्थगित करते है.