आगरालीक्स…आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर मैनहोल में गिरकर आठ साल के शिवम की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, मैनहोल खुला छोडने के लिए कौन जिम्मेदार है, यह कमेटी की जांच से पता चलेगा, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को डीएम गौरव दयाल ने अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट और महाप्रबंधक जल निगम सहित तीन लोगों की कमेटी गठित की है, यह कमेटी जांच करेगी कि मैनहोल खुला रहने में किसकी लापरवाही थी।

आगरा के प्रतापुरा से ताजमहल की तरफ जाने वाले वीवीआईपी रोड पर 15 अगस्त यानी मंगलवार रात को ताजगंज गोबर चौकी निवासी पुरुषोत्तम राठौर के आठ वर्षीय बेटे शिवम राठौर पीएसी मंदिर में सजी जन्माष्टमी की झांकी देखने गए थे। वे रात 10 बजे पैदल पैदल अपने घर लौट रहे थे, यहां तिराहे पर कई होटल हैं, इसके सामने रोड पर सीवर का मेनहोल खुला हुआ था, रात में शिवम को मेनहोल दिखाई नहीं दिया। वह मेन होल में गिर गया, स्थानीय लोगों की भीड जुट गई।
मेनहोल से बाहर निकालने में लग गया आधा घंटा
मेनहोल सकरा और गहरा था। मेनहोल गहरा होने से शिवम गंदा पानी में डूब गया। वहीं, मेनहोल सकरा होने के कारण उसे बाहर निकालने में मुश्किल हुई, स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने 30 मिनट में बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद शिवम को स्थानीय लोग हॉस्पिटल लेकर गए, वहां उसकी मौत हो गई।
लोगों में आक्रोश, होटल संचालक के खिलाफ दी तहरीर
इस घटना से लोगों में आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने वहां बने होटल और प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी है।
पहले भी हो चुकी हैं घटना, रोड से पैदल निकलते हैं पर्यटन
रोड पर पर्यटक पैदल घूमते रहते हैं, इससे यहां कभी भी बडा हादसा हो सकता है, पहले भी आगरा में मेनहोल में गिरने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी मेन होल को बंद नहीं किया गया है। वहीं, कुछ जगह पर मेनहोल बंद होने पर बारिश का पानी भर जाता है, इस कारण से भी होटल संचालक, दुकानदार और स्थानीय लोगों ने मेन होल खुला छोड रहा था।