आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षा देंगे 3.36 लाख छात्र, 268 परीक्षा केंद्र बनाए गए। ( Agra News : 3.36 Lakh student appear in DBRAU, Agra Exam#Agra )
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डा. ओमप्रकाश के अनुसार आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में परीक्षा के लिए 29 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों को प्रवेश पत्र कालेजों से मिलेंगे, प्रवेश पत्र कालेजों की लाग इन आइडी में अपलोड किए जा रहे हैं।
स्नातक की ओएमआर और परास्नातक की लिखित परीक्षा
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ओएमआर पर होंगी। दो घंटे की परीक्षा में छात्रों को 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं, एमए, एमएससी और एमकाम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा लिखित होगी। 21 अप्रैल से सुबह सात से नौ बजे, दूसरी पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और तीसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे परीक्षा होगी। 20 मई तक तीन पालियों में स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं होंगी।