आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री आ रहे हैं। कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे। ( Agra News : Deputy CM & other Minister in Agra today, Former CM Akhilesh Yadav tomorrow in Agra#Agra )
आगरा में आज शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं वे बैठक करेंगे। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री आ रहे हैं। ये सभी होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल होंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल आएंगे
राणा सांगा को लेकर चल रहे विवाद के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल यानी 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। वे सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर जाएंगे, उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।