आगरालीक्स…Agra News : आगरा में ये मुस्कुराते चेहरे महज छह महीने की उम्र में ओपन हार्ट सर्जरी करा चुके एक नन्हे दिल की जीत की कहानी बयां कर रहे हैं। आगरा के कार्डियक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल की गोद में मास्टर एडी हैं जो ओपन हार्ट सर्जरी कराने के दो साल बाद उनकी टेबल पर बैठे हैं, उनका दिल अब एक स्वस्थ्य बच्चे की तरह से धड़क रहा है। ( Agra News : CTVS Dr. Susheel Singhal perform open heart surgery of 6 month old child, 3D Echo normal after two year)
आगरा के कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन (सीटीवीएस) डॉ. सुशील सिंघल के पास दो साल पहले छह महीने के मास्टर एडी को बहुत कम वजन और जन्मजात गंभीर दिल की बीमारी टेट्रालॉगी आफ फैलोट (टीओएफ) होने पर आए। महज छह महीने की आयु में मास्टर एडी की ओपन हार्ट सर्जरी प्लान की गई। सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल ने अपने अनुभव के साथ ही बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए जटिल ओपन हार्ट सर्जरी करने का निर्णय लिया, बच्चे के माता पिता भी सर्जरी कराने के लिए तैयार हो गए।
दिल की नई नस बनाई, दिल का छेद बंद किया
सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि छह महीने के मास्टर एडी की दो साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी की गई, इसमें दिल का छेद बंद किया गया (VSD Closure ) , सिकुड़े हुए दिल के वॉल्व को खोला गया (Pulmonary Valvotomy ) और इसके बाद दिल की नई नस बनाई (Pulmonary Artery augmentation )। ओपन हार्ट सर्जरी सफल रही।
दो साल बाद बच्चे का थ्री डी ईको में सामान्य बच्चे की तरह धड़कता मिला दिल
मास्टर एडी दो साल बाद सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल के आर आर मेडिकेयर कमला नगर में शाम की ओपीडी में परिजन दिखाने के लिए लेकर आए। मास्टर एडी का थ्री डी ईको कराया गया, थ्री डी ईको में मास्टर एडी का दिल सामान्य बच्चों की तरह से धड़कता हुआ मिला। सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से ठीक है, सामान्य बच्चों की तरह सभी कार्य कर सकता है।