नई दिल्लीलीक्स…पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार के पांच सख्त फैसले. ढाई घंटे चली सीसीएस बैठक. भारत में ठहरे पाकिस्तानियों के लिए जारी किए ये आदेश…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 27 टूरिस्टों की मौत के बाद सरकार अब एक्शन के मूड में आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग यानी सीसीएस में 5 बड़े फैसले लिए गए हें. यह सीसीएस बैठक ढाई घंटे चली. इसमें पीएम मोदी के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएस अजित डोभाल सहित अफसर मौजूद रहे.ये पांच बड़े फैसले लिए गए
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रोका गया
अटारी बार्डर सील, आवाजाही बंद
सार्क देशो से आगर ठहरे पाकिस्तानियों का वीजा तत्काल प्रभाव से बंद, 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के आदेश
पाकिस्तान में भारतीय दूतावास और भारत में भी पाकिस्तान दूतावास बंद. 7 दिन में पाकिस्तानी राजनयिक को देश छोड़ने के आदेश
सारे पाकिस्तानियों का वीजा रद किया गया है…
पहलगाम में 27 लोगों की आतंकी हमले में मौत हुई है. इनके अलवा 20 से ज्यादा पर्यटक् घायल हुए हैं. यह हमला उस समय हआ जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्य्टक माजूद थे. इधर सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केचजारी किए हैं. इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 5 आतंकी शामिल थे जिनमें दो लोकल और तीन पाकिस्तानी आतंकी थे.