आगरालीक्स…आगरा में बारिश को लेकर अभी से तैयारियां. अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में दिए निर्देश
अपर जिलाधिकारी, (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागर में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद आगरा में आगामी वर्षाकाल में बाढ़ की सम्भावनाओं के दृष्टिगत् बाढ सुरक्षात्मक तैयारियों की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिस पर सभी विभागों ने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित मन्तव्य व्यक्त किये।अपर जिलाधिकारी, (न्यायिक) आगरा द्वारा बाढ़ के समय बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही करने एवं अपने-अपने विभाग की कार्य-योजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपजिलाधिकारी खेरागढ़, सिंचाई विभाग, आपदा विशेषज्ञ विभाग, चिकित्सा विभाग, अग्नि शमन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, आपूर्ति विभाग, पशु चिकित्सा विभाग एवं जल निगम के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।