नईदिल्लीलीक्स… पहलगाम में बॉडी कैमरा से आतंकवादियों ने बर्बर कृत्य को रिकॉर्ड किया, जिन तीन के स्कैच जारी किए गए वे पाकिस्तानी, नाम हैं आफिस फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा, इनके कोड नाम मूसा, यूनूस और आसिफ हैं, ये तीनों आतंकी संगठन लश्कर ए ताइवा के सहयोगी संगठन द रसिस्टेंटस फ्रंट से जुड़े हैं, इसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
आतंकी हमला करने के बाद पीर पंजाल के घने जंगलों में फरार हो गए। ( Pahalgam Attack : Terrorist record attack in Body born Camera, Three sketch released)
पहलगाम के बायसरान में मंगलवार को आतंकी हमले में दो विदेशी सहित 26 की हत्या कर दी गई, ये पर्यटक थे और कश्मीर घूमने के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद तीन स्कैच जारी किए गए हैं। पूछताछ और जांच में सामने आया है कि पांच से सात आतंकवादी आए थे जिसमें से तीन ने हमला किया और दो से चार आतंवादी नजर रख रहे थे कि कोई आ ना जाए।
बॉडी कैमर लगाकर आए और रिकॉर्ड किया
जिस तरह से हमला किया गया उसने दुनिया भर में मानवीय मूल्यों की संवेदना को झकझोर दिया है, पत्नी के सामने पति की हत्या, छह दिन पहले शादी और उस पत्नी के सामने पति को गोली मार दी, नाम और धर्म भी पूछा। इसे बॉडी कैमरा लगाकर आए आतंकवादियों ने रिकॉर्ड भी किया।