आगरालीक्स…Agra News : आगरा में शिव कुमार ने 12 वीं और मोनिका धाकरे ने 10 वीं में किया टॉप, देखें आगरा में यूपी बोर्ड का रिजल्ट और टॉपर्स छात्र छात्राएं ( Agra News : Shiv Kumar with 94.40% in 12th & Monika Dhakare with 94.50 top in 10th in UP Board result 2025 Agra)
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शुक्रवार दोपहर में यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। आगरा का हाई स्कूल में 94.99, इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र हुए पास। इस वर्ष 33976 बालक और 27914 बालिकाएं समेत कुल 61890 छात्र शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट में 36435 बालक, 25480 बालिकाएं समेत कुल 61915 छात्र शामिल हुए थे।
आगरा के 12 वीं के टॉपर्स
1 शिव कुमार, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहाबाद 90.40 प्रतिशत
2 रोहित गोला, बीआआई इंटर कॉलेज कबीस, दिव्या परिहार बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस और अंशुल राजपूत, आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर टीडीआई सिटी 89.20 प्रतिशत
3 पुष्पेंद्र राठौर, हेतसिंह इंटर कॉलेज शमसाबाद 89 प्रतिशत
4 अभिनव राज श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज गढ़ी भदौरिया और मोनिका श्री एमएस इंटर कॉलेज गढ़ी चंदन 88.60 प्रतिशत
5 रितिक गोस्वामी श्री नवर सिंह इंटर कॉलेज सैंया, अभिषेक उपाध्याय बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस और गरिमा बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस, 88.40 प्रतिशत
आगरा के 10 वीं के टॉपर्स
1 मोनिका धाकरे, एसडीएलीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद 94.50 प्रतिशत
2 विनीत वर्मा एसएसएडीजी महाराज इंटर कॉलेज डौकी और अनुष्का धाकरे पीएस इंटर कॉलेज भोलपुरा कुंडौल 94 प्रतिशत
गुंजन शर्मा, गणपति विद्या मंदिर जौनई 93.83 प्रतिशत
4 माधव राठौर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज 93.50 प्रतिशत
5 श्लोक दुबे एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत और प्रियांशु मां अवंती बाई इंटर कॉलेज श्यामो 93.33 प्रतिशत