आगरालीक्स…आगरा में ग्वालियर हाइवे पर खराब सड़क पर भरे गंदे पानी में बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष. अनोखा प्रदर्शन का वीडियो देखें. सालों से बनी इस समस्या का नहीं हो रहा निदान..
ये आगरा का ग्वालियर हाइवे है. लेकिन इसकी हालत कई सालों से खराब ही बनी हुई है. एक तरफ की सड़क का हाल तो इतना खराब है कि अक्सर यहां वाहन पलट जाते हैं. बाइक और स्कूटी सवार भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं. इस खराब रोड के एक हिस्से में गंदा पानी भी भरा हुआ है जिसके कारण वाहन हाइवे पर एक रोड से ही गुजरते हैं. शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष यहां पहुंचे और उन्होंने यहां अनोखा प्रदर्शन किया. इसको वीडियो खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने कह कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने विरोध जताते हुए हाइवे पर भरे पानी में कूद कर और उसमें बैठकर प्रदर्शन किया. उनहोंने कहा कि शासन प्रशासन कई सालों से हो रहे इस जलभराव की ओर ध्यान नहीं दे रहा है. हाइवे पर पानी भरा रहता है जिसकी वजह से कई बार बड़े हादसे भी हुए हैं और लोगों की जान भी गई है. उनका कहना है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.