आगरालीक्स…आगरा लगातार दूसरे दिन भी यूपी में सबसे गर्म जिला. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब. लेकिन दो दिन बाद मिल सकती है राहत…जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सुबह से ही तेज धूप निकल आ रही है और दोपहर को तो धूप का प्रभाव इतना तेज होता है कि मानो आसमान से आग बरस ही हो. आगरा लगातार दूसरे दिन यूपी में सबसे अधिक गर्म शहर रहा हे. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम ताापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेलिसयस रहा.मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद आगरा में बादल छाने के आसार बन रहे हैं. अगर बूंदाबांदी होती है तो तापमान में कमी आएगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन दिन बाद आगरा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/04/25) 43.6
Departure from Normal(oC) 4.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/04/25) 21.9
Departure from Normal(oC) -1.6