आगरालीक्स…आगरा में पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी ने तोड़ा दम. पति के शव को देखकर अचेत हुई पत्नी और थम गईं सांसें…एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
आगरा में एक दुखभरी घटना सामने आई है. किरावली में पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी ने दम तोड़ दिया. अस्पताल में जब पति की मौत हो गई और शव को घर लाया गया तो पत्नी शव देखते ही अचेत हो गई और बाद में सांस थम गईं. परिजनों ने दोनेां का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया है.25 दिन पहले पति का हुआ था एक्सीडेंट
किरावली के नगला दलसहाय में 76वर्षीय सोबरन सिंह रहते थे. 31 मार्च को दलसहाय साइकिल से घर लौट रहे थे. कराहरा के पास लिंक रोड पर बाइक सवार युवकों ने साइकिल में टक्कर मार दी. इसमें दलसहाय बुरी तरह से घायल हो गए थे. परिजनों ने इन्हें इलाज के लिए पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को इनकी मौत हो गई. मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि पिता की मौत की सूचना घर पर मां को नहीं दी थी. जब शव लेकर शाम 7 बजे घर पहुंचे तो बुजुर्ग की पतनी लक्ष्मी देवी को पति की मौत की जानकारी मिली. पति का शव देखकर पत्नी लक्ष्मी देवी अचेत हो गईं और उनकी सांसें थम गईं. आज शनिवार को शोकाकुल माहौल में गांव में दो अर्थी एक साथ निकाली गईं. एक ही चिता पर पति पत्नी का दाह संस्कार किया गया.