आगरालीक्स…आगरा में लगा यूरोलॉजी कैंप. यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंशुल ने 60 मरीजों को दिया परामर्श. अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई पर मिली 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट…
आगरा के कमला नगर स्थित ईलाइट यूरोलॉजी एंड स्टोर क्लीनिक पर शनिवार को यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया गया. स्व. स्व. श्री गिरिराज गर्ग की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित इस कैंप में 60 मरीजों को यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंशुल गर्ग से परामर्श मिला. कैंप में स्पेक्ट्रा पैथोलॉजी एवं रेजोनैन्स की एमडी रेडियोडायग्नोसिस डॉ. कनिका गोयल की ओर से अल्ट्रासाउंड,सीटी स्कैन एंड एमआरआई कैंप पर भी मरीजों को 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई. इस अवसर पर राजीव अग्रवावल, दीपक दीक्षित, अन्नू, विक्रांत, सन्नी, सागर, रोहित ने सहयोग दिया.
