आगरालीक्स…आगरा के एमबीए स्टूडेंट् की फेयरवेल पार्टी में जमकर हुआ डांस. सुमित शर्मा मिस्टर फेयरवेल तो व मिस फेयरवेल बनीं नव्या सैनी. स्टूडेंट्स ने अपनी यादों को डाक्यूमेंट्री के माध्यम से किया शेयर.
सेठ पदम चंद जैन संस्थान में आज एमबीए की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ स्वाति माथुर ने विद्यार्थियों को उनकी सफल यात्रा के लिए बधाई देते हुए व उनके उज्ज्वल एवं उन्नत भविष्य की कामना के साथ किया। उन्होंने कहा कि ये आयोजन न केवल छात्रों को एक-दूसरे के साथ अच्छे पल साझा करने का मौका देते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होनें कहा इस फेयरवेल पार्टी का उद्देश्य सीनियर छात्रों को उनकी भावी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देना और उन्हें यह अहसास दिलाना था कि वे हमेशा इस संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न भाषणों और संदेशों के माध्यम से जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को याद दिलाया कि वे किस प्रकार से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।
इसके उपरांत भूमि शर्मा द्वारा भक्ति से ओत-प्रोत गणेश वंदना की प्रस्तुति दी, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। प्रतिभा की बहार देखने को मिली जब शिवानी शर्मा ने " घर मोरे परदेसिया" शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा अदिति वैशाली ने "हवा हवाई" और प्रियांशी प्रियांशी ने 'नैनो वाले' गाने पर अपने नृत्य कौशल से सभी का मन मोह लिया। "यारा तेरी यारी" व " लग जा गले " पर संगीत प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस दौरान, राधा, प्रियांशी द्वारा आयोजित विभिन्न गेम्स में सभी ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
सुहानी, और सृष्टि ने "तुमसे मिली नजर "पर अपने नृत्य से और भी रंग भर दिया। द्वितीय वर्ष की छात्राएं अमीषा, जानवी, नव्या, सृष्टि, सुहानी, लवी, व रतन ने "काली एक्टिवा, तुम ही हो बंधु" पर सामूहिक नृत्य किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन से भरपूर था, बल्कि यह छात्रों के बीच सौहार्द और आत्मीयता को दर्शाने वाला था। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने, न केवल नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियाँ दीं, बल्कि सीनियर छात्रों के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें यादें भी दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी यादों को डाक्यूमेंट्री के माध्यम से साझा किया।सभी छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाया और अच्छी कामनाओं के साथ विदा किया। यह कार्यक्रम न केवल एक विदाई का समारोह था बल्कि एक यादगार पल के रूप में भी अंकित हो गया, जिसे सभी छात्र संजो कर रखेंगे।
मिस्टरफ़्रेशर का टाइटल सुमित शर्मा व मिस फ़्रेशर का टाइटल नव्या सैनी को मिला। वहीं मिस्टर पर्सनालिटी अभिषेक पचौरी व मिस पर्सनालिटी का ख़िताब जानवी तोमर को मिला। कार्यक्रम का संचालन खुशबू, जयती, पुष्पांजलि, प्रियांशी ने किया। कार्यक्रम में प्रो. बृजेश रावत, डॉ. योगेंद्र शर्मा, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ.जागृति असीजा मौजूद रहे। आर्यन, विश्वजीत, आदित्य ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सँभाली।