आगरालीक्स…आगरा के Shantived Institute of Medical Sciences में हुई सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण हार्ट सर्जरी. डॉ. सुशील सिंघल ने बेंटाल ऑपरेशन को पूरी सफलता के साथ दिया अंजाम..
आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में कार्डियोथोरैसिक एंड वैस्कुलर सर्जन (CTVS) डॉ. सुशील सिंघल ने हृदय सर्जरी की सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया — बेंटाल ऑपरेशन (Bentall Procedure) को पूरी सफलता के साथ अंजाम देकर आगरा का नाम रोशन किया।मरीज के दिल के मुख्य वॉल्व में था गंभीर लीकेज
28 वर्षीय एक युवा मरीज, जो मैनपुरी का निवासी था, महीनों से सांस की तकलीफ और दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। जब उसने उम्मीद की आखिरी किरण के रूप में डॉ. सुशील सिंघल से संपर्क किया, तो जाँच (ECHO और CT Aortogram) में सामने आया:
दिल के मुख्य वॉल्व में गंभीर लीकेज था,
और हृदय की सबसे महत्वपूर्ण धमनी (Ascending Aorta) गंभीर रूप से फूल चुकी थी — एक जानलेवा स्थिति, जिसे Ascending Aortic Aneurysm कहते हैं।

अगर समय रहते उपचार न होता, तो महज कुछ सेकंडों में धमनी फट सकती थी और मरीज की असमय मृत्यु निश्चित थी। लेकिन जहां मौत का साया गहरा था, वहां जीवन की नई आशा जगी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, बेंटल ऑपरेशन (Bentall Operation) की योजना बनाई गई — एक अत्यंत जटिल सर्जरी जिसमें
क्षतिग्रस्त वॉल्व को बदला गया,( aortic valve replacement)
फूली हुई Ascending Aorta को कृत्रिम नली से प्रतिस्थापित किया गया,( Aortic root & Ascending aorta Replacement) और दिल की दोनों कोरोनरी नाड़ियों को फिर से सावधानीपूर्वक जोड़कर ( Coronary artery reimplantation ), दिल को नई ज़िंदगी दी गई।
यह उपलब्धि सिर्फ एक सफल ऑपरेशन नहीं है —यह आगरा के लिए एक नई शुरुआत है। यह प्रमाण है कि अब देश की सबसे जटिल हृदय सर्जरी आगरा की धरती पर भी संभव है। जहां पहले ऐसी सर्जरी के लिए बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता था, आज आगरा ने खुद को चिकित्सा के इस ऊँचे मुकाम पर स्थापित कर दिया है। शांतिवेद हॉस्पिटल में सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल और उनकी टीम , जिन्होंने आगरा के दिल को नई धड़कन दी और हर आगरा वासी के सीने में गर्व की नयी लहर दौड़ा दी।
- 28 April 2025 Agra News
- Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: At Shanted Institute of Medical Sciences
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Bentall Operation....#agranews
- Dr Sushil Singhal successfully performed the most complex and challenging heart surgery