आगरालीक्स…आगरा में 3 हजार वर्गमी. में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर. सड़क डालकर की जा रही थी अवैध प्लाटिंग…
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से लगातार अवैध निर्माणों व अनाधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही हैं. कहीं अवैध निर्माण सील किएजा रहे हैं तो कहीं अनाधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा हे. मंगलवार को भी एडीए के प्रवर्तन दल ने शाहगंज वार्ड में विकसित की जा रही एक अनाधिकृत कॉलोनी पर एक्शन लिया और बुलडोजर से उसे ध्वस्त किया.आगरा विकास प्राधिकरण के शाहगंज वार्ड के अन्तर्गत होतम सिंह, हरदेव सिंह व असलम खान द्वारा खसरा संख्या-621, बरारा रोड, मौजा सहारा, शाहगंज वार्ड, आगरा पर लगभग 3000 वर्गमी० भूमि के क्षेत्रफल में सड़क डालकर अवैध प्लॉटिंग कर विकसित की जा रही थी. एडीए की ओर से अनाधिकृत कॉलोनी को उ०प्र० नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के अन्तर्गत ध्वस्त कर दिया गया है. उक्त कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम एवं सचल दस्ता के सहयोग से संपादित की गयी.