आगरालीक्स…आगरा में सांसद रामजीलाल सुमन पर लगातार हो रहे हमले और धमकियों के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई. सरकार के खिलाफ किया जोरदार धरना प्रदर्शन और नारेबाजी…एमजी रोड पर लग गया जाम
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के बाद दो बार हमले हो चुके हैं. एक हमला जहां आगरा आवास में हुआ तो वहीं दूसरा हमला अलीगढ़ के गभाना में रामजीलाल सुमन के काफिले पर हो चुका है. इसके विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शनल करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा और जमकर नारेबाजी की. उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन डीएमको सौंपा.सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
ज्ञापन के माध्यम से सपाइयों ने न सिर्फ सांसद रामजीलाल सुमन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है बल्कि पीडीए से जुड़े कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की अपील की है. सपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे जेल भरो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. गुरुवार को सपाइयां के प्रदर्शन से कलक्ट्रेट के अंदर और बाहर जाम के हालात पैदा हो गए.