आगरालीक्स…आगरा में गर्मी से बचाने के लिए नया इंतजाम. ताजमहल के पास लगा मिस्ट स्प्रिंकलर. गर्मी में कूल कर रहा ये…शहर में कई जगह लगाने की योजना
आगरा में भीषण गर्मी पड़ती है. पिछले कुछ दिनों से बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है लेकिन आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का अनुमान है. ऐसे में नगर निगम की ओर से लोगों और पर्य्टकों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किया गया है. इसकी शुरुआत शाहजहां गार्डन के गेट के पास हुआ है. यहां नगर निगम की ओर से पोल पर मिस्ट स्प्रिंकलर लगाया गया है. इससे ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों पर पानी की बौछार पड़ रही हैं जो कि ठंडक का अहसास करा रही हैं.. 15 से 20 मीटर का दायरा हो रहा कवरकरीब 20 फीट उंचे पोल पर लगाए गए स्प्रिंकलर से करीब 15 से 20 मीटर के दायरे को कवर करते हुए लोगों को गर्मी से राहत देने की कोशिश की जा रही है. सहायक नगर आयुक्त प्रिय गौतम का कहना है कि प्रोजेक्ट कम लागत में तैयार किया गया है. इसे शहर की अन्य मुख्य जगहों पर भी लगाया जाएगा. इसमें आधा हॉर्स्पावर की मोटर से पानी की बौछार हो रही है. कबाड़ में मिले पोल, ड्रम, एंगल और लोहे की चादर का प्रयोग किया गया है. इसमें सीवेज ट्रीटमंट प्लांट से साफ होकर आने वाले पानी का उपयोग किया जा रहा है.