आगरालीक्स…आगरा में अवैध रूप से 5000 वर्ग गज में बन रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर. सड़क बनाकर की जा रही थी प्लाटिंग
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों व अनाधिकृत रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही है. अवैध निर्माणों को जहां सील किया जा रहा है तो वहीं अनाधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. बुधवार को भी एडीए के प्रवर्तन दल ने शमसाबाद में 5000 वर्गभूमि में बन रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया.प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता के नेतृत्व में सक्षम प्राधिकारी द्वारा पारित ध्वस्तीकरण आदेशों का क्रियान्वयन करते हुये कप्तान यादव, कृष्ण गोपाल यादव, लाऊ द्वारा ताजगंज वार्ड के अन्तर्गत खसरा संख्या-455, मौजा-बरौली अहीर, जे०पी० मार्बल के पीछे, शमशाबाद रोड पर लगभग 5000 वर्गगज क्षेत्र में सड़क एवं प्लाटिंग का कार्य करते हुये पुनः विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया है.