आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में हुआ टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘प्रज्ञान 2025’..क्विज, बिजनेस प्लान जैसे कॉपटीशन में स्टूडेंट्स ने दिखाया टैलेंट…ये बने विजेता
ईशान कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड मैनेजमैण्ट में टेक्नो कल्चरल फेस्ट 'प्रज्ञान 2025' का आयोजन किया गया। फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें कई इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में क्विज कंपटीशन, बिजनेस प्लान प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, फोटोग्राफी कंपटीशन, फैशन शो, रैंप वॉक एवं ईगेम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्विज कंपटीशन में अनमोल पाल और रिया शर्मा, बिजनेस प्लान में विजय बजाज और रिषम, डांस प्रतियोगित में प्रियांशु तिवारी, फोटोग्राफी में निशांत गौतम, फैशन शो एवं रैंप वॉक में टीना एण्ड नंदनी ग्रुप, ई गेम में अशोक कर्दम एवं मोहक शर्मा आदि विजेता रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल एवं अन्य मैनेजमेंट के सदस्यो ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पूजन से किया। संस्था के चेयरमैन ऑफ़ गवर्निंग काउंसिल श्री संजय अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जहां पाकिस्तान में नेता एवं सैन्य अधिकारी देश छोड़कर भाग रहे हैं वहीं आज हम भारत में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं यह हमारी सैन्य शक्ति और उन पर जनता की भरोसे को दिखाता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर खूब वाह वाही लूटी ।
संस्था के निदेशक डॉ पंकज शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था विगत वर्षो से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है। छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संस्था छात्रों के सर्वागीण विकास एवं अच्छे प्लेसमेन्ट के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।