अलीगढ़ लीक्स…..दर्दनाक एक्सीडेंट में मामा और दो भांजों की मौत. सड़क किनारे खड़े थे, टैंकर ने रौंदा
अलीगढ़ में दर्दनाक एक्सीडेंट में मामा और दो भांजे को टैंकर ने रौंदा है. तीनों की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मृतक मामा का नाम रामजीत निवासी आंबेडकर नगर कॉलोनी है. वह अपने दो भांजे को लेने के लिए सोरों गेट पुलिस चौकी आए थे. दो भांजे गजेंद्र और रवेंद्र स्कूटी से यहां पहुंचे थे. तीनों खड़े होकर बात कर रहे थे कि तभी तेज गति से आए कैंटर ने तीनों को रौंद दिया.
पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने टैंकर को पकड़ लिया है.