आगरालीक्स…Agra News: 12 मई का प्रेस रिव्यू पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके व आतंकियों को सौंपने पर होगी बात,सीजफायर तोड़ा तो पाकिस्तान को कड़ा जवाब, आपरेशन सिंदूर में दुश्मन के 40 सैनिक मारे, 100 आतंकी ढेर, ( Agra News: All News Papers review 12th May 2025#Agra )
आगरा के न्यूजपेपरों में आज प्रकाशित खबरें
सीजफायर तोड़ा तो पाकिस्तान को कड़ा जवाब, आपरेशन सिंदूर में दुश्मन के 40 सैनिक मारे, 100 आतंकी ढेर, सभी ड्रोन मार गिराए, पांच सैनिक शहीद हुए
पीएम मोदी ने कहा, वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला
विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान से अब सिर्फ पीओके व आतंकियों को सौंपने पर होगी बात
आगरालीक्स
10 महीने में सिकंदरा तक दौड़ने लगेगी आगरा मेट्रो
दिन का तापमान बढ़ा, गर्मी ने किया बेहाल
अमर उजाला
आगरा में बने रडार से पकड़ लेंगे दुश्मन के नापाक मंसूबे, बीएचईएल टीम कर चुकी है 400 करोड़ रुपये से फैक्ट्री लगाने के लिए सर्वे
उत्तरी बाईपास हुआ तैयार, 31 से दौड़ने लगेंगे वाहन
केले के पत्तों में छिपाकर गांजे की तस्करी, तीन अरेस्ट
दो दिन से गंगाजल की आपूर्ति बाधित, 10 हजार घ्ज्ञरों में संकट
तालाबंदी से रजिस्ट्री कार्यालय को 300 करोड़ का झटका
वायु विहार सड़क धंसने पर ठेकेदार, कॉलोनाइजर सहित पांच को नोटिस
होटल और हॉस्पिटल की कैटेगिरी पर हो विचार
झोलाछापों को नोटिस बंद, आनलाइन सत्यापन से दर्ज होगा मुकदमा
एआई से बनाया ताजमहल पर पाकिस्तान के हमले का वीडियो, मुकदमा दर्ज
कुत्तों की हर महीने 1500 सर्जरी और वैक्सीनेशन
हिंदुस्तान
पुलिस की संदिग्धों पर नजर, सतर्कता बरकरार
बहुमंजिला और यांत्रिक पार्किंग बनाएगा नगर निगम
जेठ की गर्मी झेलने को हो जाओ तैयार