आगरालीक्स…आगरा में ट्रक के अंदर से पार कर दीं 340 बैटरियां. कंपनी ने ट्रांसपोर्ट के जरिए केरल के लिए भेजी थीं बैटरियां लेकिन चोरी कर लिया माल…एक अरेस्ट
आगरा में ट्रक के अंदर से 340 बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को थाना हरीपर्वत पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने इसके पास से दो लाख रुपये से अधिक कैश और एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.केरल के लिए 340 बैटरी कराई थीं लोड
थाना हरीपर्वत में दर्ज मुकदमे के अनुसार भारती इंडस्ट्रील फर्म के महाप्रबंधक ने चेतन शक्ति ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में 340 बैटरी लोड करायी गयी थी जोकि केरल के शाइमी इंटरनेशनल को भेजा जाना था और गाड़ी को शैलू ड्राइवर केरल लेकर गया था. जब वादी ने दिनांक 5 अप्रैल को गाड़ी की स्थिती के बारे में पता लगाने के लिए फोन किया तो पता चला कि गाड़ी अभी आगरा में ही है. गाड़ी के पेपर नवीनीकरण होने की वजह से अगले हफ्ते यानी 12 अप्रैल को केरल पहुंचेगी. 16 अप्रैल को बताया गया कि गाड़ी के पेपर नवीनीकरण का कार्य हो गया है लेकिन गाड़ी को कोई दूसरा ड्राइवर लेकर जाएगा. और उन्होने वादी को ईवे बिल को अपडेट कराने के लिए कहा वादी ने बिल अपडे़ट करा दिया.
26 अप्रैल को गाडी जब केरल के शाइमो इंटरनेशनल पर पहुंची तो पार्टी द्वारा बताया गया कि गाड़ी के सारे बिल और ईवे है लेकिन गाडी में कोई भी माल नहीं है. पार्टी द्वारा गाड़ी का विडियो बनाकर वादी को सबूत के तौर पर दिया गया. ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर द्वारा धोखाधड़ी करते हुए वादी का माल चोरी कर लिया गया है. इस सम्बन्ध में थाना हरीपर्वत पर मु0अ0सं0-148/2025 धारा-305 (b) बीएनएस पंजीकृत किया गया. ट्रक से बैटरी चोरी करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना हरीपर्वत पर पुलिस टीमों का गठन किया गया.
आईएसबीटी से किया अरेस्ट
मंगलवार को पुलिस टीमों ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त शैलू कुमार उर्फ शैलेश चौधरी को आईएसबीटी के पास पार्क से सूनसान जगह से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ट्रक से चोरी की गयी 02 गत्ते के बाक्स (बैटरी डीकोर), 01 मोबाइल फोन, रू0 2,0,4,000/- ( चोरी की गयी बैटरी को बेचकर प्राप्त हुए रूपये ). गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद सामान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने लोड ट्रक से कुछ गत्तें जिनमें बैटरियां थी उनको चुरा लिया था जिसमें से बचे हुए 02 गत्ते जिनमें बैटरियां हैं एवं बरामद रूपयो के सम्बन्ध में पूछने पर उसने बताया कि जो बैटरियां उसने चोरी की थी उनको जगह-जगह जाकर अनजान राहगीरों को बेचकर जो पैसा इकट्ठा किया है यह वही रूपये है. जिसको लेकर वह बस द्वारा दिल्ली जाने वाला था.
शैलू कुमार उर्फ शैलेश चौधरी पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी - भरऊ जुगसना थाना राया जिला मथुरा