आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब आफ आगरा द्वारा 600 स्टूडेंट्स का किया गया हेल्थ चेकअप. डॉक्टरों ने बच्चों को दी सेहत दुरुस्त रखने की ये सलाह
रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में एक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 600 विद्यार्थियों का विभिन्न रोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. हेमंत बंसल (जनरल फिजिशियन), डॉ. ईशान यादव (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. विपुल अरोड़ा (दंत चिकित्सक) एवं डॉ. स्वप्निल पांडे प्रमुख रूप से शामिल रहे।क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पनिकर ने बताया कि यह शिविर जिला गवर्नर रोटेरियन नीरव निमेष अग्रवाल द्वारा आरंभ किए गए कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत रोटरी क्लब नियमित रूप से विभिन्न विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण से कई गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाया जा सकता है।
विद्यालय की प्राचार्या सोनिका चौहान ने रोटरी क्लब ऑफ आगरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। शिविर की संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में ज्योति शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब के सदस्यों रोटेरियन राजीव लोचन भारद्वाज, रोटेरियन प्रदीप मित्तल, रोटेरियन शैलेन्द्र नाथ शर्मा, रोटेरियन तुलिका बंसल, रोटेरियन शालिनी अग्रवाल, रोटेरियन मनोज आर. कुमार सहित शिल्पी जैन, भानुप्रिया, सौरभ कुमार, सौरभ शर्मा एवं अभिषेक चराग ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।