आगरालीक्स…आगरा में पति का मर्डर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया सनसनीखेज खुलासा. पत्नी और प्रेमी को साथ देखा था पति ने….
आगरा में युवक के मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया गया है. थाना शमसाबाद पुलिस ने इस हत्या में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है. 12 घंटे के अंदर पुलिस के इस खुलासे ने हर किसी को चौंका दिया है. पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया है.घटना थाना शमसाबाद के महरमपुर गांव की है. 13 मई को पप्पू द्वारा थाना शमशाबाद पर तहरीर दी गयी कि उसके भाई भीमसेन का हत्या कर दी गयी है. आरोप लगाया कि भाई की हत्या में उसकी पत्नी शामिल है. जिसके गांव के ही रहने वाले एक युवक दीपक पुत्र लक्ष्मण सिंह के साथ अवैध संबंध हैं. पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी दीपक को ग्राम भवन के बने मंदिर के पास से अरेस्ट कर लिया.
पूछताछ में बताया कि भीमसेन ने अपनी पत्नी बबीता को गांव के रहने वाले दीपक के साथ बाजार में देखा था. प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर भीमसेन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था और लगातार पत्नी के साथ उसका विवाद हो रहा था.इस पर सोमवार रात को दीपक और भीमसेन के बीच झगड़ा हुआ. इस विवाद को सुलझाने के लिए दारू पार्टी की गई. महिला का पति और प्रमी खेतों पर बने मकान में दारू पार्टी कर रहे थे जिसके लिए ढाबे से चिकन और रोटियां भी लेकर आए. जब भीमसेन नशे में हो गया तो अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंची. इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की पिटाई शुरू कर दी. लगातार लाठी से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया.