आगरालीक्स…आगरा में आंधी के साथ बारिश के फिर आसार. गर्मी फिर भी रहेगी 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक वाली. आईएमडी से जानें 24 मई तक का पूर्वानुमान
आगरा में शनिवार को दोपहर बाद आई आंधी बारिश ने काफी नुकसान किया. जगह—जगह पेड़ और होर्डिंग उखड़ गए तो वहीं देहाती क्षेत्रों में विद्युत पोल भी धराशायी हो गए. ऐसे में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. वहीं आईएमडी ने फिर से आगरा में आंधी बारिश के आसार जताए हैं. आईएमडी के अनुसार 24 मई तक हर रोज आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं. गर्मी रहेगी बरकरारआंधी बारिश से भले ही मौसम सुहाना हो जाए लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी. तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहेगा. रविवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/05/25) 41.9
Departure from Normal(oC) -0.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/05/25) 25.6
Departure from Normal(oC) 0.1