आगरालीक्स Agra News: आगरा में भीषण टक्कर के बाद आग का गोला बने ट्रक, चालक जिंदा जला, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बस ट्रक से टकराई, एक दर्जन यात्री घायल। ( Agra News Video: Driver burnt alive after truck collide, Passengers injured after bus collide truck#Agra )
आगरा ग्वालियर हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आगरा से धौलपुर के लिए जा रहा परचून के सामान से भरा ट्रक सामने से आ रहे हार्डवेयर के सामान से भरे ट्रक में जा घुसा। मोड़ पर दोनों ट्रकों के बीच आमने सामने की भीषण भिड़त हुई, ट्रकों के टकराने के बाद आग लग गई। आग की लपटें तेज होती गई, कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग का गोला बन गए।
चालक जिंदा जला
आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि चालक ट्रक से बाहर नहीं निकल सका और ट्रक के अंदर ही जिंदा जल गया। म्रतक की पहचान मोहर सिंह के रूप में हुई है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों ट्रक पूरी तरह से जल गए।
बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी, एक दर्जन घायल
वहीं, दूसरा हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद में हुआ, आजमगढ़ से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं।