आगरालीक्स…आगरा के इन तीन बाजारों में लगेंगे एआई से लैस 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे. कैमरे में फेस डिटेक्टर भी होगा..बाजारों का हर कोना होगा कवर
आगरा के तीन मुख्य बाजारों में एआई से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसमें फेस डिटेक्टर भी होगा. ये कैमरे पुराने शहर के सुभाष बाजार, दरेसी और रावतपाड़ा में लगाए जाएंगे. कुल 150 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे जिससे बाजारों का हर कोना कवर लिया जाएगा. इसके लिए व्यापारियों से भी सहयोग किया जाएगा.डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कैमरे बाजार के प्रवेश स्थल पर लगेंगे. पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम बनेगा. पिछले माह जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर डालकर माहौल् खराब करने की कोशिश की गई थी. परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी जिसके कारण माहौल् बिगड़ने से बचा था. ऐसे में पुलिस ने अब बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ाने की योजना बनाई है.