आगरालीक्स…आगरा में वॉटरपार्क हो रहे हाउसफुल. वीकेंड पर फैमिली के साथ जाने वालों की उमड़ रही भीड़. सबसे अच्छा वाटर पार्क कौन सा है
गर्मियों का मौसम है और उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. इस समय स्कूलों में भी बच्चों की छुट्टियां हैं. यूं तो हर घर में कहीं न कहीं बाहर किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाया जा रहा है लेकिन वीकेंड पर आगरा के वाटरपार्क भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं. फैमिली के साथ जाने वालों की इस समय भीड़ लगी हुई है. खासकर शनिवार और रविवार को तो कुछ ज्यादा ही लोग पहुंच रहे हैं.आगरा में यूं तो कई सारे वॉटरपार्क हैं लेकिन तीन वॉटरपार्क सबसे अधिक घूमने के लिए लोगों के फेवरेट हैं. इनमें रुनकता पर स्थित डोलफिन वाटर पार्क है तो वहीं एत्मादपुर में wambo beach water park भी इस समय सुर्खियों में बना हुआ है. सदर और ग्वालियर रोड पर रहने वाले अधिकतर लोग शार्क वॉटरपार्क में जाना पसंद कर रहे हैं.